विज्ञापन

ईरान से अंतिम युद्ध करने जा रहा अमेरिका? ट्रंप ने पेंटागन में की बैठक, बेटे की शादी तक में नहीं गए

ट्रंप सैन्य अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं इधर तेहरान में बातचीत की आखिरी कोशिश की जा रही है, कतर और पाकिस्तान से वार्ताकार आए हैं.

ईरान से अंतिम युद्ध करने जा रहा अमेरिका? ट्रंप ने पेंटागन में की बैठक, बेटे की शादी तक में नहीं गए

US Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब तक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रंप ईरान से आर-पार की जंग कर सकते हैं यानी अब ट्रंप आग की तरह ईरान पर बरसने के लिए तैयार हैं. आलम ये है कि ट्रंप अपने बेटे की शादी तक में शामिल नहीं हुए.

ट्रंप ने साफ कहा कि सरकार से जुड़े हालात उन्हें वॉशिंगटन छोड़ने की इजाजत नहीं दे रहे. इसके साथ ही पेंटागन और व्हाइट हाउस में लगातार हाई लेवल बैठकें चल रही हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका अब ईरान के खिलाफ किसी बड़े सैन्य कदम की तैयारी में है?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वह बेटे की शादी में जाना चाहते थे, लेकिन इस समय अमेरिका के लिए वॉशिंगटन में रहना ज्यादा जरूरी है. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि “ईरान युद्ध” के बीच शादी में जाना सही समय नहीं है. व्हाइट हाउस ने भी अचानक उनका वीकेंड कार्यक्रम बदल दिया और न्यू जर्सी जाने की योजना रद्द कर दी.

अमेरिका में क्या हो रहा है?

वॉशिंगटन में शुक्रवार को ट्रंप ने अपने शीर्ष सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य विकल्पों, बातचीत की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक में रक्षा मंत्री, सीआईए चीफ और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. 

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर बातचीत नाकाम होती है तो अमेरिका फिर से ईरान पर सीमित लेकिन तेज सैन्य कार्रवाई पर विचार कर सकता है. इसी बीच अमेरिका ने सैन्य गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं. कैरेबियन क्षेत्र में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोतों की तैनाती की खबरें सामने आई हैं. 

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे सीधे ईरान संकट से नहीं जोड़ा गया, लेकिन लगातार बढ़ती सैन्य तैयारियों ने अटकलों को तेज कर दिया है. अमेरिकी प्रशासन यह संदेश देने की कोशिश में दिख रहा है कि अगर कूटनीति विफल रही तो सैन्य विकल्प मेज पर मौजूद है.

तेहरान में क्या हो रहा है?

उधर तेहरान में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. ईरान इस समय अमेरिका के नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें भी तेज हो गई हैं और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंचे हैं. कतर समेत दूसरे क्षेत्रीय देशों के जरिए भी बैक चैनल बातचीत चल रही है ताकि टकराव को रोका जा सके. लेकिन ईरानी पक्ष ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी शर्तें अब भी बहुत ज्यादा हैं और समझौता आसान नहीं दिख रहा.

ईरान की तरफ से भी लगातार सख्त संकेत दिए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं को फिर से मजबूत कर रहा है और ड्रोन उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: क्वाड, तेल और डिफेंस: मार्को रुबियो का भारत दौरा क्यों है अहम, ट्रंप का ये दांव कितना कारगर साबित होगा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com