विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

ट्रंप ने ईरान के लिये नयी रणनीति का किया ऐलान

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से परामर्श के बाद तैयार की गयी यह नयी रणनीति कांग्रेस और अमेरिकी सहयोगियों के बीच नौ महीने तक चली बार्ता का नतीजा है कि कैसे श्रेष्ठ तरीके से अमेरिका को सुरक्षित रखा जाये.

Also Read in
ट्रंप ने ईरान के लिये नयी रणनीति का किया ऐलान
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: कई महीनों से चले आ रहे संसय को खत्म करते हुये व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई ईरान रणनीति का ऐलान कर दिया जिसका मकसद क्षेत्र को कथित तौर पर अस्थिर करने के तेहरान के प्रभाव को कम करना है. हालांकि इसमें ऐतिहासिक परमाणु करार को खत्म करने जैसी कोई बात नहीं है. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से परामर्श के बाद तैयार की गयी यह नयी रणनीति कांग्रेस और अमेरिकी सहयोगियों के बीच नौ महीने तक चली बार्ता का नतीजा है कि कैसे श्रेष्ठ तरीके से अमेरिका को सुरक्षित रखा जाये.

ट्रंप के शुक्रवार देर रात नयी ईरान रणनीति पर राष्ट्र को संबोधित करने की उम्मीद है. व्हाइट हाउस ने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण, हम परमाणु हथियारों की तरफ ईरानी सरकार के हर कदम को खारिज करेंगे.’

यह भी पढ़ें : अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में बदलाव की उम्मीद : ह्वाइट हाउस

रणनीति के मुख्य तत्वों को रेखांकित करते हुये इसमें कहा गया कि अमेरिका अपने परंपरागत सहयोगियों और क्षेत्रीय साझेदारियों को पुनर्जीवित करेगा जो ईरानी विध्वंसनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एक रक्षात्मक दीवार का काम करेगी और क्षेत्र में शक्ति का ज्यादा स्थायी संतुलन बहाल करेगा. व्हाइट हाउस ने कहा कि हम ईरानी शासन और खासतौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ नुकसानदेह गतिविधियों को खारिज करने के लिये काम करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com