विज्ञापन

इजरायल और लेबनान में 10 दिनों का सीजफायर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

28 फरवरी को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में खामेनेई सहित कई बड़े नेताओं की मौत के बाद लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हमले शुरू किए थे. जिसके बाद लेबनान और इजरायल के बीच भी जंग शुरू हो गई थी. अब यह जंग 10 दिनों के सीजफायर समझौते पर थम गई है.

इजरायल और लेबनान में 10 दिनों का सीजफायर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर की घोषणा की है.
  • उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में दोनों देशों के नेताओं ने शांति वार्ता की.
  • ट्रंप ने स्थायी शांति स्थापित करने के लिए इजरायल और लेबनान के साथ काम करने का निर्देश दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Israel Lebanon ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में की है. इस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा- मेरी अभी-अभी लेबनान के बहुत सम्मानित प्रेसिडेंट जोसेफ औन और इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू से बहुत अच्छी बातचीत हुई. ये दोनों लीडर इस बात पर सहमत हुए हैं कि अपने देशों के बीच शांति लाने के लिए, वे शाम 5 बजे EST पर ऑफिशियली 10 दिन का सीजफायर शुरू करेंगे.

मंगलवार को वाशिगंटन में दोनों देशों के नेताओं में हुई थी बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा कि मंगलवार को दोनों देश 34 साल में पहली बार वाशिंगटन D.C. में हमारे सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो के साथ मिले. मैंने वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट रुबियो को, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, डैन रजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ मिलकर एक स्थायी शांति लाने का निर्देश दिया है.

इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर, ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में दी जानकारी.

इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर, ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में दी जानकारी.


ट्रंप ने इस पोस्ट में यह भी लिखा कि मैंने दुनिया में 9 युद्धों को रुकवाया. ट्रंप ने लिखा- दुनिया भर में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां होगा, तो चलिए, इसे पूरा करते हैं. 

ईरान पर हमले के बीच लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर किए थे हमले

उल्लेखनीय हो कि 28 फरवरी को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में खामेनेई सहित कई बड़े नेताओं की मौत के बाद लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हमले शुरू किए थे. जिसके बाद लेबनान और इजरायल के बीच भी जंग शुरू हो गई थी. अब यह जंग 10 दिनों के सीजफायर समझौते पर थम गई है. 

इजरायल के हमले में दो हजार से ज्यादा लोगों की लेबनान में हुई मौत

हिज्बुल्लाह के हमलों से बौखलाए इजरायल ने दक्षिणी लेबनान सहित सीमाई इलाकों में भीषण तबाही मचाई थी. इस जंग में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत का दावा लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है. हजारों लोग घायल भी हुए. लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा. कई शहर और गांव खाली हो गए. अब दोनों देशों के बीच सीजफायर से यहां जिंदगी फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही है. 

यह भी पढे़ं -  इजरायल-लेबनान में सीजफायर पर बन गई बात? अमेरिका-ईरान में श्रेय लेने की होड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com