विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2011

त्रिपोली में स्थिति सामान्य, कामकाज फिर से शुरू

त्रिपोली में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। कई महीनों तक चले गद्दाफी और विद्रोहियों के संघर्ष के बाद अब शांति का माहौल बन रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
त्रिपोली: लीबिया की राजधानी त्रिपोली में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। कई महीनों तक चले गद्दाफी और विद्रोहियों के संघर्ष के बाद अब शांति का माहौल बन रहा है। दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोल रहे हैं और मार्केट में कामकाज फिर शुरू हो गया है। सड़कों पर आमदरफ्त भी बढ़ती दिख रही है। खाने पीने की चीजें भी बाजार में आने लगी हैं। पिछले दिनों रोजमर्रा की चीजों का बाजार में अभाव हो गया था। लीबिया में विद्रोहियों के मुताबिक उन्होंने पूर्वी शहर बिन जावेद पर भी कब्ज़ा कर लिया है। विद्रोहियों ने यहां से गद्दाफी के विश्वासपात्रों को यहां से भागने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को गद्दाफी समर्थकों के समझौते के फॉर्मूले को खारिज करते हुए पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ने की बात कही है। लीबिया के अफसरों को उम्मीद है कि वो जल्दी ही जाविया ऑयल रिफाइनरी में प्रोडक्शन दोबारा शुरू कर पाएंगे। इसके बाद देश में ईंधन की कमी को दूर किया जा सकेगा। पिछले कुछ महीनों से गद्दाफी और विद्रोहियों के बीच संघर्ष के चलते तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं। रिफाइनरी के मैनेजर मोहम्मद अजीज के मुताबिक रिफाइनरी शुरू करने के लिए जरूरी चीजों को मंगाया गया है और जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
त्रिपोली, गद्दाफी, विद्रोही, संघर्ष
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com