विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की 7 मिसाइलें नष्ट कीं

एक असीर प्रांत के खामीस मुशैत और एक अन्य नजरान व दो जिजान की ओर निशाना बनाकर दागी गई थीं. 

Also Read in
सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की 7 मिसाइलें नष्ट कीं
प्रतीकात्मक फोटो
रियाद: सऊदी अरब के वायु रक्षा बलों ने सोमवार को यमन के हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया. एफे न्यूज के मुताबिक, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि तीन मिसाइलें रियाद, एक असीर प्रांत के खामीस मुशैत और एक अन्य नजरान व दो जिजान की ओर निशाना बनाकर दागी गई थीं. 

अल-मल्की के अनुसार, मिसाइलों को रोकने के परिणामस्वरूप इसके विस्फोटक टुकड़े आसपास के आवासीय क्षेत्रों पर गिर गए जिससे मिस्र के एक नागरिक की मौत हो गई. 

इससे संपत्ति को नुकसान की भी खबर मिली है. लेकिन प्रवक्ता ने इस पर अधिक जानकारी नहीं दी. 

अल-मल्की ने बताया कि मिसाइल हमले का उद्देश्य सऊदी अरब और क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करना था.

उन्होंने कहा, "ईरान द्वारा समर्थित हौती समूह के इस आक्रामक और बिना सोचे समझे उठाए गए कदम से साबित होता है कि ईरानी सरकार सशस्त्र हौती समूह को समर्थन कर रही है."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Arab, सऊदी अरब, हौती विद्रोही
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com