विज्ञापन

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 6 लोगों को सरेआम मारी गोली; 2 की मौत

पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि छह लोग गोली लगने से घायल हैं, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई.

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 6 लोगों को सरेआम मारी गोली; 2 की मौत
अब तक हमलावर को नहीं पकड़ा जा सका है. टोरंटो पुलिस संदिग्ध की तलाश में है.
AFP

टोरंटो में एक स्ट्रीट फेस्टिवल में हुई शूटिंग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है. कनाडाई शहर में पुलिस को शुरू में सेंट क्लेयर एवेन्यू पर पर एक एक्टिव शूटर की रिपोर्ट मिली. इस जगह पर साल्सा फेस्टिवल हो रहा था.

पुलिस को गोली लगने से घायल छह लोग मिले. उन्होंने बताया कि दो लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है, लेकिन लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है. वारदात की जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

सीबीएस न्यूज के अनुसार,  गोली चलाने वाले संदिग्ध को नहीं पकड़ा गया है. पुलिस को अब तक ये भी मालूम नहीं है कि गोली चलाने वाले कितने लोग शामिल थे.  11 और 12 जुलाई के बीच टोरंटो में सालाना साल्सा ऑन सेंट क्लेयर लैटिन फेस्टिवल होने वाला था. यह एक सालाना सेलिब्रेशन है जिसमें कई लाइव म्यूज़िक और डांस परफॉर्मेंस होते हैं.

ओंटारियो के प्रीमियर ने जताया दुख

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर शूटिंग पर को लेकर कहा, "मैं साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में हुई बेमतलब की हिंसा से बहुत दुखी हूं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दूसरे घायल हो गए."

प्रीमियर ने कहा, "मेरी दुआएं पीड़ितों, उनके परिवारों और हर उस व्यक्ति के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुआ है. ज़िम्मेदार व्यक्ति को पकड़ा जाना चाहिए, उसे सज़ा मिलनी चाहिए और उसे बाकी की जिंदगी जेल में बितानी चाहिए."

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा, कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में गुर्गा 'रॉकेट' फ्रांस से गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com