विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

तोक्यो में चार दिनों में तीसरी बार आया भूकंप, ऊंची इमारतें हिलीं

तोक्यो में चार दिनों में तीसरी बार आया भूकंप, ऊंची इमारतें हिलीं
  • भूकंप का केन्द्र पूर्व इबाराकी में करीब 44 किलोमीटर गहरायी में था
  • भूकंप के कारण किसी के हताहत होने होने की खबर नहीं है
  • तोक्यो में कल 4.8 की तीव्रता का भूकंप आया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तोक्यो: तोक्यो में आज चार दिनों में तीसरी बार भूकंप आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि सुबह सात बज कर 25 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल रात 10 बजकर 25 मिनट) पर तोक्यो और पूर्वी जापान के इलाकों में 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया।

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केन्द्र राजधानी से पूर्व इबाराकी में करीब 44 किलोमीटर :27 मील: गहरायी में था। सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है।

राजधानी में इस सप्ताह भूकंप का यह तीसरा झटका था, जिससे ऊंची इमारतें हिल गईं। तोक्यो में कल 4.8 की तीव्रता और रविवार को 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तोक्यो, तोक्यो में भूकंप, जापान, भूकंप, Tokyo, Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com