विज्ञापन

'आज भारत बदलाव के बड़े दौर से गुजर रहा है...', फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है. इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है.

'आज भारत बदलाव के बड़े दौर से गुजर रहा है...', फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
नीस (फ्रांस):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस में संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी होती है लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी ड्राइव होते हैं. भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-फ्रांस के रिश्ते भी जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन भी है और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है. हम दोनों देश हमेशा एक साथ चले हैं. आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स' की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं. मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं."

पीएम ने कहा, "इमैनुएल मैक्रों ने अभी भारत यात्रा के दौरान कहा था कि इस सदी की चुनौतियों के समाधान के लिए भारत और फ्रांस को एक साथ आगे आना होगा. आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दशा में एक कदम है. ‘भारत इनोवेट्स कई मंच भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है. एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां भारत के यंग माइट्स को यूपरोपियन एक्सपर्ट से जुड़ने का अवसर मिल रहा है."

उन्होंने कहा, "आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है. आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है. इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है. हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम ही ‘भारत इनोवेट्स' है."

वहीं 'भारत इनोवेट्स' के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "इस साल हमारे रिश्ते एक खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंचे हैं. फरवरी 2025 में, प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की. फरवरी 2026 में, जब भारत ने AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की, तो राष्ट्रपति मैक्रों हमारे साथ खड़े थे. आज, दोनों नेता नीस के खूबसूरत शहर में फिर से मिल रहे हैं और एक ज़्यादा समावेशी और इनोवेटिव दुनिया के लिए अपनी साझा सोच को दोहरा रहे हैं. साल 2026 को 'भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष' के तौर पर मनाया जा रहा है, जो इस पहल के लिए एक सही माहौल देता है."


इसे भी पढ़ें: 'यह आपके नेतृत्व के बारे में...', देश के सबसे अधिक समय तक पीएम रहने पर राष्ट्रपति मैक्रों ने की PM मोदी की तारीफ

इसे भी पढ़ें: 114 राफेल जेट ही नहीं सोर्स कोड भी, AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक 12 नई डील... भारत-फ्रांस जुगलबंदी की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi France Visit News, India France Deal, India France Bilateral Talks, Emmanuel Macron, PM Modi Emmanuel Macron Bilateral Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com