विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी पर चाकू से हमले के बाद तीन लोगों की मौत : पुलिस

यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 160 मील (260 किलोमीटर) उत्तर पश्चिम में स्थित फोर्ट स्मिथ में रविवार सुबह लगभग 6:15 बजे हुई. फोर्ट स्मिथ पुलिस विभाग के प्रवक्ता एरिक मिशेल ने कहा कि अधिकारी घायल हो गया और रविवार सुबह उनकी सर्जरी हुई.

अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी पर चाकू से हमले के बाद तीन लोगों की मौत : पुलिस
यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 160 मील (260 किलोमीटर) उत्तर पश्चिम में स्थित फोर्ट स्मिथ में हुई. (सांकेतिक तस्वीर)
फोर्ट स्मिथ (अमेरिका):

अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी ने चाकू के हमले से अपना बचाव करते हुए अपने हथियार से गोलियां चलायीं. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि लोगों की मौत कैसे हुई और फोर्ट स्मिथ के पुलिस अधिकारी ने अपनी पिस्तौल से गोलियां क्यों चलायी. पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि मरने वाले लोगों में से किसी को अधिकारी की गोली लगी या फिर उन्हें छुरा घोंपा गया था.

यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 160 मील (260 किलोमीटर) उत्तर पश्चिम में स्थित फोर्ट स्मिथ में रविवार सुबह लगभग 6:15 बजे हुई. फोर्ट स्मिथ पुलिस विभाग के प्रवक्ता एरिक मिशेल ने कहा कि अधिकारी घायल हो गया और रविवार सुबह उनकी सर्जरी हुई. विभाग ने अर्कांसस राज्य पुलिस को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है. अर्कांसस पुलिस के प्रवक्ता बिल सैडलर ने कहा कि वह तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दे सकते.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Knife Attack, Knife Attack In Us, Stabbed To Death, Murder In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com