विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

वर्जीनिया में श्वेत समुदाय की रैली के दौरान 3 मरे, 20 घायल

महापौर माइक सिग्नर ने हमले के बाद ट्वीट कर कहा कि हमें दुख है कि इस हादसे में एक शख्स ने जान गंवा दी. मैं सभी लोगों से घर लौट जाने का आग्रह करता हूं.

Also Read in
वर्जीनिया में श्वेत समुदाय की रैली के दौरान 3 मरे, 20 घायल
वर्जीनिया में श्वेत समुदाय के लोग लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. फाइल फोटो
वाशिंगटन: वर्जीनिया के चेरलोट्टेसविल्ले में श्वेत श्रेष्ठतावादी समूह की रैली के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वर्जीनिया के गवर्नर टेरी मैक्कुलिफ के हवाले से बताया कि एक कार द्वारा भीड़ को टक्कर मारने के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. शहर के बाहर पुलिस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और एक यात्री की मौत हो गई. इस तरह कुल मिलाकर तीन लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में सिख दंपति को श्वेत बच्चे को गोद लेने से किया गया मना, बताई ये वजह

महापौर माइक सिग्नर ने हमले के बाद ट्वीट कर कहा कि हमें दुख है कि इस हादसे में एक शख्स ने जान गंवा दी. मैं सभी लोगों से घर लौट जाने का आग्रह करता हूं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक कार श्वेत लोगों की रैली में शामिल लोगों पर चढ़ गई. हालांकि, कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हालांकि, अभी तक चालक की पहचान और उसके उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें: हवाई यात्रा के लिए जल्द ही डिजिटल पहचान जरूरी होगी, वरना नहीं कर पाएंगे टिकट बुकिंग

वर्जीनिया मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार हमले में मृतक की मौत की पुष्टि की.

उन्होंने बताया कि इस दौरान 15 लोग घायल हुए हैं.

वीडियो: रवीश की दस बातें : फर्ग्यूसन की घटना


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शहर में इस हिंसा की निंदा की है.

ट्रंप ने जारी बयान में कहा, "हम कड़े शब्दों में इस नफरत और हिंसा की निंदा करते हैं."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virginia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com