सीरिया में जारी सैन्य अभियान में अब तक 370 लोगों के मारे जाने की खबर है
                                                                                
                                                                                बेरूत: 
                                        सीरिया में सरकार की ओर से चलाए जा रहे ताजा सैन्य अभियान के कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। वहीं रूसी हवाई हमलों में अब तक 370 लोगों के मारे जाने की खबर है।
एलेप्पो शहर के दक्षिण से पलायन जारी है जहां सरकारी सुरक्षा बलों ने रूस के हवाई हमले की मदद से अभियान तेज किया है। रूस का हवाई हमला 30 सितंबर को शुरू किया था। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में प्रवक्ता वनीसा ह्यूगेनिन ने कहा, 'एलेप्पो के दक्षिण के इलाके से करीब 35,000 लोगों के विस्थापित होने की खबर है।'
उधर, रूस के हवाई हमले वाले अभियान के चौथे सप्ताह में पहुंचने के साथ ही मॉस्को और वाशिंगटन ने ऐलान किया है कि सीरिया के उपर हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने पर सहमति बन गई है।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं