विज्ञापन

यूक्रेन में ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 लोगों की मौत, प्लेटफॉर्म पर मच गई चीख-पुकार

यूक्रेनी रेलवे के अनुसार, हमले से पहले संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर यात्री और अन्य लोग मौजूद थे. ड्रोन के टकराने के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

यूक्रेन में ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 लोगों की मौत, प्लेटफॉर्म पर मच गई चीख-पुकार
यूक्रेनी रेलवे ने कहा कि ट्रेन जापोरिज्जिया की ओर जा रही थी.
NDTV

यूक्रेन में रूस के हमले लगातार और अधिक घातक होते जा रहे हैं. गुरुवार सुबह एक रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के ड्नीप्रो रेलवे स्टेशन पर उस समय हमला कर दिया, जब प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से भरी एक ट्रेन खड़ी थी. इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बचाव दल को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा.

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, जिस ट्रेन को निशाना बनाया गया वह ड्नीप्रो से जापोरिज्जिया जाने वाली ट्रेन संख्या 866 थी. यूक्रेनी रेलवे ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि रूस ने जेट इंजन से लैस ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए रेलवे स्टेशन पर हमला किया. ड्रोन सीधे उस प्लेटफॉर्म से टकराया जहां ट्रेन खड़ी हुई थी.

खतरे का जारी किया गया था अलर्ट

यूक्रेनी रेलवे के अनुसार, हमले से पहले संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर यात्री और अन्य लोग मौजूद थे. ड्रोन के टकराने के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को "भयानक" बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रूस ने यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ एक और आतंकवादी हमला किया है. जेलेंस्की ने सवाल उठाया कि रूस पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भी नागरिकों पर हमले क्यों जारी हैं.

वहीं ड्नीप्रो के मेयर बोरिस फिलाटोव ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए इसे शहर के लिए बड़ी त्रासदी बताया. उन्होंने कहा कि एक ड्रोन ने नागरिकों को ले जा रही इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया, जिससे कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई.

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है और दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय बढ़ता दिखाई दे रहा है.
 

यह भी पढ़ें: स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 64 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Russia Ukraine Conflict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com