विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2021

देश में बढ़ता कोरोना का खतरा, थाईलैंड ने भारत से यात्रा पर लगाई रोक

थाईलैंड (Thailand) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते भारत से लोगों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

देश में बढ़ता कोरोना का खतरा, थाईलैंड ने भारत से यात्रा पर लगाई रोक
भारत में कोरोना के 28 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. (फाइल फोटो)
  • भारत में बढ़ता कोरोनावायरस का कहर
  • थाईलैंड ने भारत से यात्रा पर लगाई रोक
  • कोरोना के 28 लाख से ज्यादा एक्टिव केस
बैंकॉक:

थाईलैंड (Thailand) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते भारत से लोगों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. दिल्ली स्थित थाई दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत से थाईलैंड में एक मई से प्रवेश के लिए गैर थाई नागरिकों को जारी किए गए प्रमाणपत्र रद्द किए जा रहे हैं.

इसने कहा, ‘‘एक मई से भारत से थाईलैंड में प्रवेश के लिए गैर थाई नागरिकों को जारी किए गए प्रमाणपत्र अगले आदेशों तक निलंबित रहेंगे.''

Coronavirus India LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 15084 नए मामले, 226 मरीजों की मौत

दूतावास ने पूर्व में कहा था कि वह एक मई, 15 मई और 22 मई को नई दिल्ली से बैंकॉक के लिए उड़ानों की व्यवस्था करेगा. इसने अपने नवीनतम बयान में कहा है कि इन उड़ानों में गैर थाई नागरिकों को सवार नहीं होने दिया जाएगा.

VIDEO: 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका, इसलिए जरूरी है वैक्सीन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand, India, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com