विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी ने दुनिया को उंगलियों पर गिनाई ये तीन बड़ी चुनौतियां

पीएम ने अपने संबोधन के दौरान दुनिया को तीन बड़ी चुनौतियों के बारे में भी बताया.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी ने दुनिया को उंगलियों पर गिनाई ये तीन बड़ी चुनौतियां
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी.
  • पीएम मोदी ने दुनिया को जलवायु परिवर्तन के बारे में किया आगाह
  • प्रधानमंत्री ने कहा-अच्छे और बुरे आतंकवाद में फर्क करना बंद करें
  • पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है
दावोस: स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण कई मायनों में अहम रहा. पीएम ने अपने संबोधन के दौरान दुनिया को तीन बड़ी चुनौतियों के बारे में भी बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और आत्मकेंद्रीत होने के बारे में दुनिया को आगाह किया. 

यह भी पढ़ें : ...जब पीएम मोदी ने दावोस के मंच से पढ़े ये श्लोक

पीएम ने अपने संबोधन के दौरान दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन को पहले खतरे के रूप में जिक्र किया. उन्होने कहा कि कहा कि जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहे हैं. द्वीप डूब रहे हैं. बहुत गर्मी और बहुत ठंड, बेहद बारिश और बेहद सूखा का प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. दावोस में जो बर्फ पड़े हैं वह 20 साल बाद हुआ है. पीएम ने कहा कि आर्कटिक की बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है. पीएम हमें आत्मचिंतन करने की जरूरत है. अगर हम सोचेंगे तो पाएंगे कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है. हमें मानव और प्रकृति के बीच तालमेल बिठाना होगा.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने जहां क्लिक की सेल्फी, बर्फ में रोमांस के शौकिनों के लिए जन्नत है वो शहर
​
पीएम मोदी ने आतंकवाद को दूसरा बड़ा खतरा बताया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद बड़ा खतरा है, मगर उससे भी बड़ा खतरा है कि लोग आतंकवाद को भी अच्छा आतंकवाद और बुरा आंतकवाद के रूप में परिभाषित करते हैं. 

यह भी पढ़ें : दावोस : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम भारत के लिए क्यों है महत्वपूर्ण, 8 बड़ी बातें
​
पीएम मोदी ने तीसरा खतरा विकसित देशों के आत्मकेंद्रीत होने की आदत को ठहराया. उन्होंने कहा कि विकसित देश विकासशील देश को वह टेक्नोलॉजी नहीं दे रहे हैं, जिससे कार्बन के उत्सर्जन में कमी लाई जा सके. उन्होंने कहा कि विश्व की बड़ी ताकतों के बीच सहयोग के संबंध स्थापित होने चाहिए. साथ ही उनके बीच प्रतिस्पर्धा कहीं दीवार बनकर नहीं खड़ी होनी चाहिए. पीएम मोदी ने ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सुधार तुरंत किया जाना चाहिए. साथ ही विश्व की आर्थिक प्रगति में और तेजी लाने की जरूरत है.

VIDEO : 'जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती'


गौरतलब है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 48वीं सालाना बैठक में राजनीति, कारोबार, कला, अकादमिक और सिविल सोसायटी से विश्व के तीन हजार से भी अधिक नेता भाग ले रहे हैं. इसमें भारत से 130 से भी अधिक लोग भाग ले रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, World Economic Forum 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com