विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

अफगानिस्तान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास आत्मघाती हमला, 20 की मौत, 150 से ज्यादा जख्मी

हमला काबुल के 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित प्रांत की राजधानी गार्देज में हुआ. अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

Also Read in
अफगानिस्तान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास आत्मघाती हमला, 20 की मौत, 150 से ज्यादा जख्मी
अफगानिस्तान का सैनिक. (फाइल फोटो)
  • मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा
  • हमला काबुल से 100 किलोमीटर दक्षिण में हुआ
  • किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है
काबुल: अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में प्रशिक्षण केंद्र के सदस्य, पुलिसकर्मी और नागरिक शामिल हैं. उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: सोमालिया : आत्मघाती हमले में हो चुकी है 276 की मौत, दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला काबुल के 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित प्रांत की राजधानी गार्देज में हुआ. अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com