विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया जा रहा एयर एशिया के विमान में तकनीकी खामी, तुरंत लौटा वापस

विमान में बनी स्थिति के चलते ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे और यात्रियों में घबराहट फैल गई थी.

Also Read in
ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया जा रहा एयर एशिया के विमान में तकनीकी खामी, तुरंत लौटा वापस
प्रतीकात्मक फोटो
ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया जा रहा  एयर एशिया  का विमान कैबिन प्रेशर घटने के बाद पर्थ लौट आया. विमान में बनी स्थिति के चलते ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे और यात्रियों में घबराहट फैल गई थी. एयर एशिया ने कहा कि विमान में ‘तकनीकी खामी’ आ गई थी. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, टेक ऑफ के 25 मिनट बाद विमान को 32,000 फुट की ऊंचाई से नीचे 10,000 फुट पर आना पड़ा.

अगले महीने एयर एशिया इंडिया अपनी तीन नई उड़ान सेवा करेगी शुरु

वीडियो सामने आया है जिसमें ऑक्सीजन मास्क पहने यात्री खौफजदा लग रहे हैं, अलार्म बज रहा है और एयर एशिया का स्टाफ लोगों को बता रहा है कि आपात स्थिति में लैंडिंग की तैयारी हो रही है और इसके लिए वे तैयार रहें. एयर एशिया ने इसके लिए माफी मांगी है और इसकी वजह तकनीकी खामी बताई है.

VIDEO : कहां खो गया एयर एशिया का विमान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Asia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com