विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

अफगान सैन्य चौकी पर तालिबान लड़ाकों का हमला, 11 जवानों की मौत

फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी एक सुरक्षा चौकी में घुस गए और उन्होंने 11 जवानों को मार दिया तथा चार अन्य सैनिक घायल हो गए. 

Also Read in
अफगान सैन्य चौकी पर तालिबान लड़ाकों का हमला, 11 जवानों की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
काबुल: अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक तालिबान लड़ाकों ने एक पश्चिमी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला कर 11 जवानों को मार दिया है. फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी एक सुरक्षा चौकी में घुस गए और उन्होंने 11 जवानों को मार दिया तथा चार अन्य सैनिक घायल हो गए. हमला मंगलवार को रात पुश्त रोड जिले में हुआ. चार घंटे तक चली गोलीबारी में सेना के खिलाफ तोपों का इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान : तालिबान व आईएस आतंकवादियों में झड़प, 23 मरे

मेहरी ने कहा कि अफगान युद्धक विमान तैनात किये गए और 17 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया गया.पिछले गुरूवार को दक्षिण कंधार प्रांत में एक सैन्य परिसर में तालिबान के हमले में 43 जवान मारे गए.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Security Checkpoint
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com