विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

सीरिया में आत्मघाती हमले में 75 की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्रिटेन की मानवाधिकारों की संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के हवाले से बताया कि फरात नदी के पूर्वी किनारे पर हुए इस विस्फोट में मारे गए लोगों में बच्चे भी हैं.

सीरिया में आत्मघाती हमले में 75 की मौत
सीरिया में तबाही का मंजर (फाइल फोटो)
दमिश्क: सीरिया के पूर्वी प्रांत डेर-अल जौर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा किए गए आत्मघाती कार हमले में 75 लोगों की मौत हो गई जबकि 140 घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्रिटेन की मानवाधिकारों की संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के हवाले से बताया कि फरात नदी के पूर्वी किनारे पर हुए इस विस्फोट में मारे गए लोगों में बच्चे भी हैं.

ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था का कहना है कि विस्फोट के बाद कई लोग दूरस्थ क्षेत्रों की ओर भागने लगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Syria Suicide Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com