सिडनी हवाई अड्डे पर उड़ान के पहुंचने के बाद विमान से उतरने में देरी के दौरान कप में पेशाब करने के लिए एक यात्री पर जुर्माना लगाया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना, पिछले दिसंबर में ऑकलैंड से 3 घंटे की एयर न्यूजीलैंड की उड़ान के बाद हुई थी और सिडनी की एक अदालत ने फरवरी में आक्रामक व्यवहार के लिए 53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (395 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया था.
यह घटना शुक्रवार को लोगों के ध्यान में आई, जब न्यूजीलैंड की समाचार वेबसाइट ‘स्टफ' ने बताया कि उसी पंक्ति में एक यात्री हॉली ने कहा कि उसने विमान के चालक दल को इस व्यवहार की सूचना दी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उसने कहा कि वह और उसकी 15 वर्षीय बेटी गलियारे और बीच की सीटों पर बैठी थीं, तभी खिड़की वाली सीट पर बैठा व्यक्ति एक कप में पेशाब कर रहा था. पुरुष यात्री का नाम जारी नहीं किया गया है.
उसने कहा कि वह आदमी “स्पष्ट रूप से काफी नशे में था” और विमान से बाहर निकलते ही उसने एक विमान परिचारक पर मूत्र गिरा दिया.
24 अप्रैल 2023 को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक यात्री पर पेशाब करने की घटना सामने आई थी. सूत्रों के अनुसार एक भारतीय व्यक्ति ने विमान में एक सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था.
26 नवंबर 2022 को नशे में धुत एक व्यक्ति ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के बिजनेस क्लास में अपनी महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं