- स्विट्जरलैंड में डच पर्यटकों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर कई लोगों की मौत और घायल हो गए
- दुर्घटना ग्रौबुंडेन के सुदूर पूर्वी कैंटन में स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी
- बस पलटने और ढलान से नीचे गिरने से पहले सेफ्टी बैरियर से टकराई थी जिससे हादसा हुआ
स्विट्जरलैंड में डच पर्यटकों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी पुलिस ने दी है. यह हादसा ग्रौबुंडेन के सुदूर पूर्वी कैंटन में स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:45 बजे हुआ. बस पलटने और ढलान से नीचे गिरने से पहले एक सेफ्टी बैरियर से टकराई थी.
डच फेडरेशन ऑफ ट्रैवल एजेंसीज (ANVR) ने एएफपी को बताया कि बस टूर कंपनी 'Oad' की थी और उसमें 48 यात्री सवार थे, जो सभी नीदरलैंड के रहने वाले थे. कैंटन पुलिस ने X पर कहा, "सुश में बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं." खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दुर्घटना की परिस्थितियों या पीड़ितों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.
पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि जब तक पीड़ितों के परिवारों को सूचित नहीं कर दिया जाता, तब तक वे हताहतों की संख्या के बारे में और जानकारी नहीं देना चाहते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं