फिलीपींस में गुरुवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन रक्षा कॉन्ट्रैक्टर (ठेकेदार) शामिल हैं. यह विमान दक्षिणी फिलीपींस में एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा कि विमान फिलीपींस के सहयोगियों के अनुरोध पर खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही सहायता प्रदान करते हुए एक नियमित मिशन पर था.
फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी मागुइंडानाओ डेल सुर प्रांत में एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है. मागुइंडानाओ डेल सुर के सुरक्षा अधिकारी अमीर जेहाद टिम अंबोलोद्टो ने कहा कि अम्पाटुआन शहर में मलबे से चार शव निकाले गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्थानीय लोगों ने सुनी विस्फोट की आवाज
इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी चालक दल के नाम गुप्त रखे जा रहे हैं.
आपदा अधिकारी विंडी बीटी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि निवासियों ने विमान से धुआं निकलते देखा और फार्महाउसों के एक समूह से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर विमान के जमीन पर गिरने से पहले विस्फोट की आवाज सुनी गई. बीटी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर या उसके आसपास किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं