विज्ञापन

बाहुबली JDU विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या के केस में हाईकोर्ट से मिली जमानत

दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. उनके शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आने की संभावना है. जमानत मिलते ही कोर्ट के बाहर उनके समर्थकों ने खुशी जताई.

बाहुबली JDU विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या के केस में हाईकोर्ट से मिली जमानत
Anant Singh bail
  • जेडीयू MLA अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है और वह जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं
  • दुलारचंद यादव की हत्या बिहार चुनाव के दौरान मोकामा क्षेत्र में हुई थी, जिसमें अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे
  • हत्याकांड में दुलारचंद यादव को पहले गोली मारी गई और फिर वाहन से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौत हुई थी

दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. उनके शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आने की संभावना है. जमानत मिलते ही कोर्ट के बाहर उनके समर्थकों ने खुशी जताई. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगे, जिसकी वजह से यह केस न सिर्फ कानूनी बल्कि राजनीतिक रूप से भी काफी संवेदनशील माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में भूमिहारों की भूमिका इतनी महत्वपूर्ण क्यों?

हाई-प्रोफाइल केस में क्या हुआ था?

बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त दुलारचंद यादव जन सुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के साथ मोकामा क्षेत्र में प्रचार करने निकले थे. काफिले में कई गाड़ियां थीं और दौरा तारतार बसावनचक इलाके की ओर था. इसी दौरान दूसरे गुट से आमना-सामना हुआ. काफिला गांव के बीच पहुंचा तो कथित तौर पर अनंत सिंह समर्थकों से झड़प हो गई. इस दौरान लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई. गवाहों के अनुसार, दुलारचंद को पहले गोली लगी और फिर उन पर हमला हुआ.

ये भी पढ़ें: 1952 से 2020 तक, मोकामा में कब कौन जीता, किन नेताओं का रहा दबदबा, पूरी कहानी

गाड़ी से कुचले गए थे दुलारचंद यादव

जमीन पर गिरने के बाद एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत पसलियों के टूटने और फेफड़े फटने से हुई, जबकि टखने में गोली का निशान भी मिला. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा बाढ़ के कारगिल मार्केट पहुंचे. अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया. अनंत सिंह के साथ दो सहयोगी भी गिरफ्तार हुए. कुल 80 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था.

गौरतलब है कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक चर्चित और प्रभावशाली नेता रहे हैं. मोकामा विधानसभा सीट से वह कई बार विधायक रह चुके हैं और अपने बेबाक बयानों व दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले भी उनका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है, जिसके चलते वह अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh Bail, Dular Chand Yadav Murder Case, Anant Singh High Court Bail, Bihar Murder Case News, JDU MLA Anant Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com