5 Bizarre Things Scientists Found In Space Recently: हमारा ब्रह्मांड हर पल कुछ नया और अजीब लेकर आता है. वैज्ञानिक जब भी अंतरिक्ष में कुछ नया खोजते हैं, तो वो न सिर्फ चौंका देता है, बल्कि हमारी पुरानी मान्यताओं को भी झटका देता है. हाल ही में ऐसी 5 रहस्यमयी चीजें सामने आई हैं, जिन्होंने विज्ञान जगत को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

क्या मंगल पर जीवन था? (Habitable Mars)
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार, मंगल ग्रह का मैग्नेटिक फील्ड यानी चुंबकीय क्षेत्र पहले सोचे गए समय से 200 मिलियन साल ज्यादा रहा. इसका मतलब है कि जब मंगल की सतह पर पानी था, उस वक्त भी उसका सुरक्षा कवच मौजूद था, यानी जीवन के लिए उपयुक्त परिस्थितियां संभव थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ब्लैक होल फैला रहे हैं ब्रह्मांड? (Expansion of the universe)
अब तक माना जाता था कि ब्रह्मांड के फैलने की वजह डार्क एनर्जी है, लेकिन नई रिसर्च में दावा किया गया है कि ब्लैक होल ही ब्रह्मांड का विस्तार कर रहे हैं. Dark Energy Spectroscopic Instrument (DESI) के डाटा से यह सामने आया कि ब्लैक होल के द्रव्यमान में बढ़ोतरी और डार्क एनर्जी की घनता के बीच सीधा संबंध है.

धरती तेजा घूम रही है (Earth spinning faster)
धरती अब पहले से तेजी से घूमने लगी है. 10 जुलाई को साल का सबसे छोटा दिन रिकॉर्ड किया गया, जो 1.36 मिलीसेकंड कम था. अगर यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो वैज्ञानिकों को Coordinated Universal Time (UTC) से एक सेकंड घटाना पड़ सकता है, जो पहले कभी नहीं हुआ.

डार्क एनर्जी हो रही है कमजोर (Dark energy weakening)
डार्क एनर्जी ब्रह्मांड का 70% हिस्सा है, लेकिन नए डेटा से पता चला है कि यह समय के साथ कमजोर हो रही है. 15 मिलियन गैलेक्सी और क्वासर के विश्लेषण से यह संकेत मिले कि ब्रह्मांड की शुरुआत में डार्क एनर्जी ज्यादा शक्तिशाली थी, लेकिन अब उसका प्रभाव घटता जा रहा है.

मिल गया सबसे ताकतवर ब्लेज़ार (Powerful blazar)
जनवरी में वैज्ञानिकों को एक सुपरमैसिव ब्लैक होल मिला, जो धरती से 12.9 अरब प्रकाशवर्ष दूर है. J0410-0139 नामक यह ब्लेज़ार सीधे अपनी ऊर्जा धरती की ओर भेज रहा है. इसकी किरणें बिग बैंग के 100 मिलियन साल बाद धरती तक पहुंची हैं, यानी इंसानी इतिहास की सबसे पुरानी ऊर्जा झलकियों में से एक.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं