बगदाद:
इराक में बुधवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 35 लोग मारे गए और 75 अन्य घायल हो गए। एक शिया मस्जिद में जनाजे के दौरान आत्मघाती हमलावर ने खुद को धमाके में उड़ा लिया।
सिन्हुआ के मुताबिक बगदाद से 200 किलोमीटर दूर तुज-खुर्माटो शहर की एक मस्जिद में दफन की रस्मअदायगी के समय शोक मनाने जमा हुए लोगों के बीच आत्मघाती हमलावर ने धमाके से खुद को उड़ा लिया।
पुलिस सूत्रों के बताया कि एक दिन पहले मारे गए एक सरकारी कर्मचारी को दफनाने के लिए लोग मस्जिद में जमा हुए थे। यह कर्मचारी सलाहुद्दीन प्रांत की परिषद के शिया सदस्य शुहादा हाशिम का रिश्तेदार भी था।
घायल लोगों में हाशिम और प्रांत के डिप्टी गवर्नर भी शामिल हैं। यह इलाका सुन्नी बहुल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं