विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

Coronavirus: रिसर्च में किया गया दावा- मच्छरों से नहीं फैलता कोरोना संक्रमण

इटली के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट ने गुरुवार को बताया कि मच्छर इंसानों में कोरोनावायरस संचारित करने में असमर्थ है.

Also Read in
Coronavirus: रिसर्च में किया गया दावा- मच्छरों से नहीं फैलता कोरोना संक्रमण
कई रिपोर्ट्स में मच्छरों से कोरोना फैलने की बात कही गई थी. (फाइल फोटो)
  • दुनियाभर में तेजी से फैल रहा कोरोना
  • मच्छर नहीं फैला सकता कोरोनावायरस
  • इटली की एक स्टडी में हुआ यह खुलासा
रोम:

दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. 94 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. मौतों का आंकड़ा पांच लाख की संख्या छूने के लिए तैयार है. इस बीच इटली में हुई एक स्टडी में कोरोना (COVID-19) को लेकर एक नई बात सामने आई है. इटली के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट ने गुरुवार को बताया कि मच्छर इंसानों में कोरोनावायरस संचारित करने में असमर्थ है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) पहले ही कह चुका है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह वायरस खून चूसने वाले कीटों से फैलता है, जो मनुष्यों को काटने पर डेंगू और अन्य बीमारियों को फैलाते हैं.

रिसर्च संस्था IZSVe और नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट की साझा स्टडी से साफ हो गया है कि न ही टाइगर मच्छर और न ही साधारण मच्छर, कोरोना को संचारित कर सकता है. नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट ने इस बारे में कहा कि शोध से पता चला है कि संक्रमित रक्त के भोजन के माध्यम से मच्छर को यह वायरस दिया गया था, जो इसे दूसरे शरीर में संचारित करने में सक्षम नहीं था.

VIDEO: पीपीई किट पहनकर काम करने के घंटे कम किए जाएं : AIIMS नर्सिंग यूनियन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Italy Institute Research On Coronavirus, Coronavirus, Covid 19, IZSVe Study On Covid 19, Mosquito Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com