विज्ञापन
This Article is From May 09, 2014

दुर्योधन की 10वीं सदी की प्रतिमा कंबोडिया को वापस मिली

न्यूयॉर्क:

महाभारत के एक प्रमुख पात्र दुर्योधन की 10वीं सदी की एक प्रतिमा मूल देश कंबोडिया को लौटा दी गई है, जहां से इसकी चोरी की गई थी।

एक संगठित गिरोह द्वारा यह प्रतिमा 1972 में चुरा ली गई थी और यह अंतत: अमेरिका पहुंच गई तथा सोदेबी नीलामीघर में इसकी बिक्री की पेशकश भी की गई थी। अब यह प्रतिमा अमेरिकी संघीय अभियोजक प्रीत भरारा के कार्यालय से कंबोडिया को लौटा दी गई।

भरारा ने कहा कि कंबोडिया के सांस्कृतिक इतिहास की एक दुर्लभ प्रतिमा 40 साल से भी पहले चोरी कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा की किसी भी कीमत पर बिक्री नहीं होनी चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कंबोडिया, दुर्योधन की प्रतिमा, सोदेबी नीलामी घर, Cambodia, Duryodhana Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com