विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 और भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

नौसेना ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही इस वर्ष अब तक 529 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 68 नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं. सोमवार को श्रीलंका की नौसेना ने वेट्टिलाइकेरनी में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था.

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 और भारतीय मछुआरों को  किया गिरफ्तार
कोलंबो:

श्रीलंका की नौसेना ने कहा है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 14 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है तथा मछलियां पकड़ने वाली दो नौकाएं जब्त की गई हैं. ये गिरफ्तारियां बुधवार को उत्तरपूर्वी जिले मन्नार के तट पर हुईं.

नौसेना ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही इस वर्ष अब तक 529 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 68 नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं. सोमवार को श्रीलंका की नौसेना ने वेट्टिलाइकेरनी में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srilanka, Srilanka Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com