विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

स्पेन ने यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे 250 प्रवासियों को भूमध्य सागर से बचाया

स्पेन के अधिकारियों ने बच्चों समेत करीब 250 प्रवासियों को भूमध्य सागर से बचा लिया है. ये प्रवासी यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.

Also Read in
स्पेन ने यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे 250 प्रवासियों को भूमध्य सागर से बचाया
फाइल फोटो
बार्सिलोना: स्पेन के अधिकारियों ने बच्चों समेत करीब 250 प्रवासियों को भूमध्य सागर से बचा लिया है. ये प्रवासी यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. स्पेन के समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया, 'हमने भूमध्य सागर से पांच नौकाओं में सवार 251 लोगों को बचाया है.' इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के अनुसार समुद्र के रास्ते स्पेन के तटों पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले काफी वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें : लीबियाई तट से 74 अवैध प्रवासियों को बचाया गया

जनवरी से अब तक समुद्र के रास्ते करीब 15,600 प्रवासी स्पेन पहुंच चुके हैं, जबकि स्पेन पहुंचने के दौरान समुद्र में 156 लोगों की मौत हो चुकी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com