एयरोस्पेस क्षेत्र में काम करने वाली निजी कंपनी स्पेसएक्स का रॉकेट रविवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स रॉकेट (SpaceX rocket) ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी. यह स्पेसएक्स की दूसरी मानव सहित उड़ान है. अमेरिका को उम्मीद है कि इस मिशन के सफल होने के बाद कई रूटीन मिशन किए जा सकेंगे. तीन अमेरिकी और एक जापानी अंतरिक्ष यात्री को लेकर रॉकेट कैनेडी स्पेस सेंटर से निकला.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ट्विटर पर इस लॉन्च की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विज्ञान की ताकत का प्रमाण है और साबित करता है कि नवाचार, सरलता और दृढ़ संकल्प का उपयोग करके हम क्या हासिल कर सकते हैं. वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे "महान" बताया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लॉन्च के दौरान अमेरिका के उपऱाष्ट्रपति माइक पेंस अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे. उन्होंने इस सफल लॉन्च को लेकर कहा कि "यह अमेरिका में मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में नया युग है."
रॉकेट के दूसरे चरण में कैप्सूल सफलतापूर्वक अलग हो गया. स्पेसएक्स के टीम के सदस्यों के मुताबिक, कैप्सूल ने 'नॉमिनल ऑर्बिट इंसर्शन हासिल कर लिया है. इस मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की ओर बढ़ रहा कैप्सूल वर्तमान में सही रास्ते पर है.
स्थानीय समयानुसार चालक दल सोमवार रात करीब 11 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे. जहां पर दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री उनसे मिलेंगे और वे 6 महीने के लिए वहां रहेंगे.
बता दें कि स्पेसएक्स एलोन मस्क की कंपनी है. जो नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में ले जाने का काम कर रही है. इससे नासा की रूसी सोयुज रॉकेट पर निर्भरता कम होगी. जो पिछले 9 सालों से नासा को यह सुविधा दे रहा था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं