दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और सात अन्य देशों से यात्रा को प्रतिबंधित (Travel restriction) करेगा ताकि वहां फैलने वाले एक नए कोरोनावायरस (coronavirus) वैरिएंट को रोका जा सके. सोमवार से, केवल अमेरिकी नागरिकों और निवासियों को ही दक्षिण अफ्रीका में यात्रा करने की अनुमति होगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस नए संस्करण को "चिंता का विषय" घोषित किया है और इस नए वैरिएंट का नाम ओमाइक्रोन दिया गया है. यात्रा प्रतिबंध लगाने की आलोचना करते हुए दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने ये बात कही.
उन्होंने कहा कि कोविड के नए व संभावत ज्यादा संक्रामक स्वरूप के कारण एक के बाद एक कई देशों द्वारा उनके देश पर यात्रा पाबंदी लगाना ‘क्रूर' और ‘गलत दिशा में उठाया गया कदम' है. कोविड के नए स्वरूप बी.1.1.529 का सबसे पहले इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में पता चला जिसे शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘चिंताजनक वैरिएंट' की श्रेणी में रखा है एवं उसका नाम ओमीक्रोन रखा है.
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
'नए वैरिएंट वाले देशों की फ्लाइट्स पर लगाई जाए रोक' : PM मोदी से अरविंद केजरीवाल की अपील
फाहला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम महसूस करते हैं कि यह गलत पहल है. यह गलत दिशा में उठाया गया कदम है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा संस्तुत नियमों के विरूद्ध है. हम बस यह महसूस करते हैं कि (इन) देशों के नेतृत्व में से कुछ उस स्थिति से निपटने के लिए बलि का बकरा ढूढ रहे हैं जो एक वैश्विक समस्या है.''
‘चिंताजनक वैरिएंट' चिंता में डालने वाले कोविड-19 के विभिन्न वैरिएंट में डब्ल्यूएचओ की शीर्ष श्रेणी है. सबसे पहले 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में इसका पता चला था. बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी इसकी पहचान की गयी है.
फाहला ने कहा, ‘‘ यह बड़ी विडंबना है कि हम आज दक्षिण अफ्रीका में छोटे से नमूने के बारे में चर्चा कर रहे हैं जबकि हम महज करीब 300 प्रति दिन के निम्न स्तर से 14 दिनों में मामलों में हो रही तीव्र वृद्धि को लेकर चिंतिंत है , हमारे यहां (रोजाना) 3000 तक मामले पहुंच रहे हैं. ''उन्होंने कहा, ‘‘ यह बड़ी वृद्धि है लेकिन कुछ उन देशों, जो बहुत सख्त तरीके से प्रतिक्रिया कर रहे हैं, से तुलना कीजिए, हम ऐसे देशों की चर्चा कर रहे हैं जहां रोजाना 40000 नये संक्रमण की बढ़ती संक्रमण दर है. ''मंत्री ने कहा , ‘‘ हम दोषारोपण नहीं करना चाहते लेकिन जिस तरह लोगों की आवाजाही से वायरस फैलता है, यह समझ से परे नहीं है कि ऐसा भी संभव है कि यह उन देशों में भी पैदा हो गया हो जो भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से अधिक उदार हैं और जहां स्टेडियम में मास्क नहीं लगाया जाता या अन्य सावधानियां नहीं बरती जाती हैं.''यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में खेलों के मैच एवं गीत-संगीत आदि कार्यक्रमों के वास्ते स्टेडियम खोल दिये गये हैं.
कोरोना के नए वैरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीकी देशों से मुंबई आने वालों की होगी Genome सिक्वेंसिंग
पहाला ने कहा कि उन्हें पता है कि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों द्वारा नए स्वरूप का पता चलने की घोषणा करने डर और अनिश्चितता पैदा हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘ यह उस प्रकार की स्थिति में प्रत्याशित है जहां हम बढ़ते लक्ष्य से जूझ रहे हैं लेकिन हम दक्षिण अफ्रीका और दुनियाभर के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारा मानना है कि कुछ कदम वाकई अनुचित हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां खासकर यूरोप के देशों की ओर इशारा कर रहा हूं.'' ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका से आने-जाने वाली उड़ानों पर पाबंदी की गुरुवार को घोषणा की . उसके बाद कई अन्य यूरोपीय देशों ने यह कदम उठाया.
कोरोना के नए वैरिएंट ने उड़ाई राज्यों की नींद, विदेश से आने वालों के लिए अनिवार्य किए टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं