दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन Omicron (B.1.1.529) के मामले आए हैं, वहां से आने-जाने वाली फ्लाइट्स बंद होनी चाहिए.
सीएम केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ' मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स बंद कर देनी चाहिए. बड़ी मुश्किलों के साथ हमारे देश ने कोरोना पर काबू पाया है. हमें भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के प्रवेश को हर संभव तरीके रोकना होगा.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार ने अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलायी है.
कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा, WHO ने स्ट्रेन को ओमिक्रॉन नाम दिया
केंद्र ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच की जाए. इन देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप के सामने आने की सूचना है जिसके जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकते हैं.
डेल्टा से भी खतरनाक है कोविड का नया वैरिएंट B.1.1.529, जानें- 10 बड़ी बातें
बता दें, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक नया वैरिएंट B.1.1.529 सामने आया है. नया वैरिएंट सामने आने के बाद वैज्ञानिकों ने वैश्विक स्तर पर तेजी से कोविड संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई है. वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नए वैरिएंट पर कोविड वैक्सीन बेअसर हो सकती है, संक्रमण की दर बहुत तेज हो सकती है और मरीजों में गंभीर लक्षण विकसित हो सकते हैं.
कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट रहने के लिए कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं