विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

समुद्र के झाग में मस्ती कर रही थी महिला, लोगों ने समझा सीवेज, बोले- तैर रही थी गंदे...

Sewage Water Swim: हाल ही में एक महिला इन्फ्लुएंसर ने खूबसूरत समुद्र में तैरने का वीडियो डाला, लेकिन जब लोगों ने उन्हें बताया कि वह असल में गंदे नाले के पानी में तैर रही थी, तो वह हैरान रह गई.

समुद्र के झाग में मस्ती कर रही थी महिला, लोगों ने समझा सीवेज, बोले- तैर रही थी गंदे...
समुद्र के झाग में तैरती महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने समझा सीवेज, हकीकत कुछ और निकली

Woman swims in sewage water: दक्षिण अफ्रीका की कंटेंट क्रिएटर मिशेल स्काई हेवर्ड (Michelle Sky Hayward) का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में मिशेल समुद्र के झागदार पानी में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन जब वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें बताया कि वह असल में गंदे सीवेज़ के पानी में तैर रही थी, तो वह हैरान रह गई. उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, I fear I have made a terrible mistake, यानी मुझे डर है कि मैंने कोई बहुत बड़ी गलती कर दी है.

यहां देखें वीडियो

बबल बाथ जैसा था समंदर का झाग (Michelle Sky Hayward viral video)

वीडियो के वायरल होते ही कुछ लोगों को शक हुआ कि मिशेल असल में झाग नहीं, बल्कि सीवेज यानी गंदे पानी में तैर रही थीं. एक यूज़र ने लिखा, उसे पता होना चाहिए कि यह झाग पास की सीवर पाइप से आ रहा है. वहीं दूसरे ने तंज कसा, समंदर तो वैसे भी दुनिया का सबसे बड़ा टॉयलेट है. हालांकि, समुद्र और समुद्री जीवन से परिचित कई लोगों ने इन अटकलों को गलत बताया. उनका कहना था कि यह झाग प्राकृतिक है, जो समुद्री पानी में मौजूद ऑर्गेनिक तत्वों...जैसे- प्रोटीन, लिपिड्स और शैवाल (algae) के विघटन से बनता है.

समुद्र में तैरती महिला (seafoam swim viral)

बढ़ती चर्चा को देखते हुए मिशेल ने एक फॉलोअप वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, मैं कोई टूरिस्ट नहीं हूं. मैं केपटाउन की लोकल हूं और हर हफ्ते समुद्र में तैरती हूं. उन्होंने बताया कि उन्हें तैरने के बाद कोई बीमारी नहीं हुई, बल्कि वह पहले से ज्यादा फ्रेश महसूस कर रही थीं. मिशेल ने यह भी कहा कि, पानी में बदबू नहीं थी, बस थोड़ा मटमैला और झागदार ज़रूर था, लेकिन मुझे तो बहुत मजा आया. मैं खुद को बबल बाथ में मर्मेड जैसा महसूस कर रही थी. 

झाग वाले पानी में तैरती महिला (Cape Town Beach Video)

उनकी ईमानदारी और बिंदास अंदाज़ ने लोगों का दिल जीत लिया है. मिशेल के इंस्टाग्राम पर 36,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, तुम नाले के पानी में तैर रही हो. दूसरे ने कहा, कोई इसे बताओ कि ये झाग नाले का है.

ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michelle Sky Hayward Viral Video, Seafoam Swim Viral, South Africa Cape Town Beach, Instagram Viral Reel, Ocean Foam Facts, Swimming In Seafoam, Ocean Not Sewage, Viral Woman Video, South African Woman Sewage Swim Video, Woman Swims In Sewage Water, Ocean Foam, Sea Foam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com