विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2011

सोमालिया में आतंकवादी हमला, 10 की मौत

मोगादिशु में सैनिकों के भेष में आए हमलावरों ने अफ्रीकी संघ के एक अड्डे पर हमला कर दिया, जिसके बाद भीषण गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सैनिकों के भेष में आए आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने अफ्रीकी संघ के एक अड्डे पर हमला कर दिया, जिसके बाद हुई भीषण गोलीबारी में कम से 10 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को हुए इस हमले की पुष्टि की है। अलकायदा से जुड़े एक आतंकी संगठन ने दावा किया है कि हमले में शामिल एक आत्मघाती हमलावर सोमालियाई मूल का अमेरिकी नागरिक था। इस महीने की शुरुआत में कीनिया ने सीमा पार हमलों और अपहरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने सैनिकों को सोमालिया में भेजा था। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दो आत्मघाती हमलावरों ने अफ्रीकी संघ के परिसर के निकट हमला किया। बंदूकधारी परिसर की दीवार लांघकर अंदर दाखिल हो गए। इस हमले में हताहतों की संख्या के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन एक सैन्य अधिकरी कर्नल नूर आबदी ने कहा कि कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमालिया, आतंकवादी हमला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com