सोशल मीडिया सनसनी किली पॉल पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला किया है और उन्हें लाठियों से भी पीटा गया है. किली पॉल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने अंगूठे में पट्टी और पैरों पर चोट के निशान के साथ एक स्ट्रेचर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पॉल पर हमला कैसे हुए और किसने किया है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
पॉल की इंस्टाग्राम स्टोरी अब उनके यूट्यूब चैनल पर भी एक शॉर्ट वीडियो के रूप में उपलब्ध है.
तंजानिया के रहने वाले पॉल को उनकी बहन नीमा के साथ लिप-सिंकिंग और हिंदी फिल्म के गीतों पर डांस वाले वीडियो के लिए जाना जाता है. उन्हें इस साल फरवरी में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग द्वारा सम्मानित किया गया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अवॉर्ड के बारे में पोस्ट भी किया था.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
पॉल की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं. फरवरी में अपने मन की बात संबोधन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किली पॉल और उनकी बहन के काम के बारे में बात की थी. पीएम मोदी ने युवाओं से विभिन्न भाषाओं में प्रसिद्ध भारतीय गीतों के वीडियो बनाने का आह्वान किया था. उन्होंने कहा था कि यह न केवल उन्हें लोकप्रिय बनाएगा बल्कि नई पीढ़ी को देश की विविधता को भी प्रदर्शित करेगा.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'शेरशाह' के गाने पर लिप-सिंक करने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद से हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गानों पर उन्होंने लिप-सिंक कर वीडियो बनाया है. इंस्टाग्राम पर उनके 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.आयुष्मान खुराना, गुल पनाग और ऋचा चड्ढा जैसे भारतीय फिल्म हस्तियां भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.उनका एक YouTube चैनल भी है जहां उनके सभी लोकप्रिय वीडियो पोस्ट किए जाते हैं.
ये भी पढ़ें-
Weather Forecast : गर्मी और लू में सबसे ज्यादा तप रहे ये 10 शहर, जानें कब मिलेगी राहत
भारत में चल रही लू क्यों है चिंताजनक? यह हैं 3 कारण
Video : उत्तर-मध्य भारत में भीषण गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 122 साल में सबसे गर्म अप्रैल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं