विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2012

जापान में भारी हिमपात, 55 लोग मरे

उत्तरी जापान में कई हफ्तों से जारी भारी हिमपात के कारण बर्फ की चट्टान ढह जाने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: उत्तरी जापान में कई हफ्तों से जारी भारी हिमपात के कारण बर्फ की चट्टान ढह जाने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। उधर, भारी हिमपात से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाल के वर्षों में देश की सबसे ज्यादा कड़कड़ाती ठंड में सड़कों या छतों से बर्फ हटाते समय 43 लोगों की मौत हुई जबकि सात अन्य लोगों की मौत बर्फ के भारी खंडों के इमारतों या अन्य आधारभूत ढांचों से नीचे गिरने से हुई। उत्तरी अकीता प्रांत में बर्फ की चट्टान गिरने से चार लोगों की मौत हुई।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय पुलिस और बचावकर्ताओं ने खोजबीन करते हुए यह जानने की कोशिश की कि कोई और व्यक्ति बर्फ में न दबा हो।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snowfall In Japan, जापान में हिमपात, जापान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com