अमेरिकी ऋणदाता सिलिकॉन वैली बैंक की मूल फर्म ने दिवालिएपन के लिए आर्जी दायर की है. ये कदम अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप के एक हफ्ते बाद आया है. दरअसल, जमा राशि पर एक रन के बाद बैंक की संपत्ति को जब्त कर लिया गया, जिससे मध्यम आकार के बैंक के लिए अपने पर बने रहना संभव नहीं रह गया.
दिवालियेपन की प्रक्रिया सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) की संपत्ति फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) की बिक्री से अलग होगी. एफडीआईसी, एक स्वतंत्र एजेंसी है जो अमेरिका की वित्तीय प्रणाली में स्थिरता और जनता का विश्वास बनाए रखती है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अमेरिका के बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के दिवालिया होने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रविवार को कहा कि अमेरिकी करदाता असफल बैंक से हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. इससे पहले यूएस प्रशासन (US Government) ने एक बड़ी घोषणा की. दिवालिया हुए SVB बैंक में जमाकर्ताओं के बचाव के लिए अमेरिकी करदाता पर कोई अंकुश नहीं होगा.
राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को अमेरिकियों को बताया कि SVB बैंक के दिवालिया होने के बाद जो संकट उत्पन्न हुआ था वो नियंत्रण में है. इन सब के बीच सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि एसवीबी बैंक में जिन जमाकर्ताओं का पैसा है वो उन्हें वापस मिल जाए. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि करदाताओं द्वारा कोई नुकसान नहीं उठाया जाएगा.
देश की बैंकिग प्रणाली में जनता का भरोसा मजबूत बनाए रखने और अमेरिका की अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के उद्देश्य से बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की है कि इस बैंक के जमाकर्ता सोमवार से अपनी जमा राशि का उपयोग कर सकेंगे. इसके साथ ही जो बाइडन ने देश में बैंकिंग संकट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है.
यह भी पढ़ें -
-- अमृता फडणवीस को रिश्वत देने की आरोपी अनिक्षा को कोर्ट ने 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा
-- मनीष सिसोदिया की रिमांड 5 दिन और बढ़ी, ईडी ने कहा- अहम मोड़ पर है मामले की जांच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं