विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

पेरिस में गर्मी का सत्तर साल का रिकार्ड टूटा, बेल्जियम में भी पारा चढ़ा

पेरिस में पारा रिकार्ड 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जुलाई 1947 में 40.4 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड टूटा

पेरिस में गर्मी का सत्तर साल का रिकार्ड टूटा, बेल्जियम में भी पारा चढ़ा
पेरिस में तीखी गर्मी से बचने के लिए लोग नहर के पानी का सहारा ले रहे हैं.
पेरिस/ब्रसेल्स:

यूरोप के कई देशों में इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा और सात दशकों का रिकार्ड टूट गया. उधर बेल्जियम में बुधवार को सबसे अधिक गर्म दिन रहा. पेरिस में जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा वहीं बेल्जियम के लेगे शहर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यूरोप इस वक्त लू की चपेट में है. मौसम सेवा ने यह जानकारी दी है. फ्रांस की मौसम सेवा ने बताया कि पेरिस शहर के मोन्टसोरिस क्षेत्र में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसने जुलाई 1947 में 40.4 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड तोड़ दिया.

बेल्जियम के मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया क्योंकि इस वक्त पश्चिम यूरोप गर्म हवाओं की चपेट में है. इसके चलते यातायात बाधित हुआ है और सुरक्षा चेतावनी जारी कर दी गई.

रॉयल मिटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में मुख्य पूर्वानुमानकर्ता डेविड डेहेनावु ने गुरुवार को बताया कि पूर्वी शहर लेगे में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है.
(इनपुट एजेंसियों से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
70 Years Record Break, Summer Heat, Paris
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com