विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2013

इंडोनेशिया में ईद के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंडोनेशिया में आज लाखों मुसलमानों ने ईद मनाई, जबकि एक मंदिर पर हुए बम हमले के बाद देश में बौद्ध स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जकार्ता: इंडोनेशिया में आज लाखों मुसलमानों ने ईद मनाई, जबकि एक मंदिर पर हुए बम हमले के बाद देश में बौद्ध स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस त्योहार को मनाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में पिछले एक हफ्ते से लोग अपने परिवारों के पास पहुंच रहे थे।

इंडोनेशिया उन मुस्लिम देशों में से एक है जहां सबसे पहले ईद समारोहों की शुरुआत हुई है। लोग मस्जिदों में सेवा कार्य कर तथा लजीज व्यंजनों के साथ रमजान के महीने को अलविदा कर रहे हैं।

मलेशिया में भी ईद आज मनाई गई। पाकिस्तान और उत्तरी अफ्रीका में समारोह शुक्रवार से शुरू होने की उम्मीद है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया, इंडोनेशिया में ईद, ईद पर सुरक्षा के इंतजाम, Indonesia, Indonesia Eid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com