Mysterious Buildings Indonesia: दुनिया में ऐसी कई हिस्टोरिकल (Historical) और यूनिक बिल्डिंगस हैं, जिन्हें देखकर पहली बार में आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा के घने जंगलों में मगलांग की पहाड़ियों पर ऐसी ही एक अजीबोगरीब बिल्डिंग मौजूद है. स्थानीय लोग इसे 'गेरेजा अयाम' यानी चिकन चर्च के नाम से जानते हैं. दूर से देखने पर ये पूरी तरह से एक ताज पहने हुए मुर्गे जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे का सच किसी को भी हैरान कर सकता है.

Photo Credit: istockphoto
एक सपने से शुरू हुई अनोखी कहानी (Chicken Church Indonesia story)
बात साल 1988 की है जब डेनियल अलमशाह (आलमस्याह) नाम के एक शख्स को रात में एक सपना आया. उनका दावा था कि उन्होंने सपने में एक बड़ा कबूतर देखा, जो पहाड़ी पर बैठा था. डिवाइन इंस्पिरेशन मानकर उन्होंने सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रार्थना स्थल बनाने का फैसला किया. कुछ समय बाद जंगल में घूमते हुए उन्हें वही पहाड़ी दिखी और उन्होंने जमीन खरीदकर 1990 के दशक में इसका निर्माण शुरू करा दिया.
ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे
जब बजट खत्म हुआ तो खंडहर बन गई बिल्डिंग (Financial Crisis and Rise as Tourist Spot)
डेनियल ने लगभग 10 सालों तक मेहनत करके इस पंछी के आकार की विशाल बिल्डिंग का ढांचा खड़ा कर दिया, लेकिन कबूतर की जगह इसका आकार किसी मुर्गे जैसा नजर आने लगा. साल 2000 के आसपास बजट की तंगी के कारण इसका काम बीच में ही रोकना पड़ा और ये जंगलों में लावारिस छूट गई, लेकिन पास ही स्थित बोरोबुदुर मंदिर आने वाले टूरिस्टस की नजर जब इस पर पड़ी, तो इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगीं.

Photo Credit: istockphoto
आज टूरिस्टस के लिए बना फेवरेट प्लेस (Unique Tourist Destination)
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद ये वीरान जगह रातोंरात एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट बन गई. अब यहां आने वाले लोग इसके क्राउन पर चढ़कर खूबसूरत पहाड़ियों की खूबसूरती देखते हैं और सुबह का सूर्योदय भी निहारते हैं. बिल्डिंग के अंदर अब खूबसूरत टाइल्स, पेंटिंग्स और 12 प्रार्थना करने वाले कमरे बनाए गए हैं. इतना ही नहीं, इस ढांचे के पिछले हिस्से में एक कैफे भी शुरू कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:-फ्री खाना, गेम रूम और कुकिंग क्लासेस...वायरल वीडियो में देखें Google के इस लग्जरी ऑफिस की अतरंगी दुनिया
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं