विज्ञापन

हिजाब में लड़के आजादी का जश्न नहीं मना पाएंगे, इंडोनेशिया में परंपरा हराम घोषित

इंडोनेशिया को 17 अगस्त, 1945 को सदियों की गुलामी से आजादी मिली थी. हर साल यहां के कुछ समुदाय इस दिन लड़कियों के कपड़े पहनकर फुटबॉल खेलते हैं. लेकिन अब इसे शरिया और सामाजिक नियमों का उल्लंघन करार दिया गया है.

हिजाब में लड़के आजादी का जश्न नहीं मना पाएंगे, इंडोनेशिया में परंपरा हराम घोषित

इंडोनेशिया की सबसे बड़ी इस्लामिक धार्मिक संस्था ने फतवा जारी करके पुरुषों को बड़ी चेतावनी दी है. उनसे कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मनाते हुए महिलाओं के कपड़े न पहनें. जबकि वहां पुरुषों का इस दिन महिलाओं के कपड़े पहनकर फुटबॉल खेलना एक पुरानी परंपरा रही है. दरअसल इस मुस्लिम-बहुल एशियाई देश में LGBTQ-विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं. अब इंडोनेशियाई उलेमा काउंसिल (MUI) ने एक बयान में कहा कि दूसरे जेंडर का कपड़ा पहनना हराम या मना है.

उलेमा काउंसिल ने क्या कहा है?

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशियाई उलेमा काउंसिल ने कहा कि उसका यह कदम लेस्बियन, गे, सोडोमी और अश्लीलता (LGSP) आंदोलन के गुप्त अभियान को रोकने की कोशिश है. यह वह शॉर्ट-फॉर्म है जिसे यह उलेमा काउंसिल LGBT (लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर) के विकल्प के तौर पर बढ़ावा देता है.

स्वतंत्रता दिवस पर चली आ रही खास परंपरा

हर साल इंडोनेशिया के लोग 17 अगस्त, 1945 को सदियों की गुलामी से आजादी मिलने की खुशी में खेल और परेड जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं. यहां के लोग रस्साकशी, बोरी-दौड़ और क्रैकर खाने की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं. वे चिकने खंभों पर चढ़ते हैं और रंग-बिरंगी झांकियों वाली परेड में शामिल होते हैं.

हिजाब पहनकर फुटबॉल खेलते पुरुष खिलाड़ी (फोटो- AFP)

हिजाब पहनकर फुटबॉल खेलते पुरुष खिलाड़ी (फोटो- AFP)

हालांकि कुछ समुदायों में, पुरुष फुटबॉल खेलने के लिए महिलाओं के कपड़े और हिजाब पहनते हैं. इस परंपरा को आम तौर पर मजाकिया तौर पर माना जाता है, न कि जेंडर की पहचान से जुड़े कोई मैसेज के तौर पर. इतना ही नहीं आजादी की परेड में हिस्सा लेने के लिए भी पुरुष कभी-कभी ऐसे कपड़े पहनते हैं. लेकिन अब पिछले हफ्ते जारी बयान में, उलेमा काउंसिल के फतवा आयोग ने कहा कि "पुरुषों का महिलाओं के कपड़े पहनने जैसे गलत कामों का बढ़ना... शरिया और सामाजिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है".

यह चेतावनी उन महिलाओं के लिए भी है जो पुरुषों के कपड़े पहनती हैं. यह पहली बार नहीं है जब उलेमा काउंसिल ने दूसरे जेंडर के कपड़े पहनने के खिलाफ आवाज उठाई है. लेकिन ताजा चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इंडोनेशिया में गे लोगों पर शारीरिक हमलों की कई घटनाएं हुई हैं. राष्ट्रपति के एक नियम में तो LGBTQ कल्चर को सुरक्षा के लिए ही खतरा बताया गया है.

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में शरिया कानून : वह छड़ी से पिटती रही, दर्द से चीखती रही, भीड़ शोर मचाती रही

यह भी पढ़ें: मछलियों की ‘face recognition', चीन ने तिब्बत की नदी पर लगाया AI सिस्टम Fish Face

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indonesia, Indonesia Muslims, Burkha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com