इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक अन्य अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सॉटलॉफ का सिर कलम कर दिया है और इसका वीडियो जारी करते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इराक में अपना हस्तक्षेप बंद करे।
इस बीच, अमेरिका ने इराक में 350 अतिरिक्त सैनिकों को भेजा है, जिसके बाद इराक में इसके कुल सैनिकों की संख्या 1,000 हो गई है। इराक में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का निर्णय वहां अमेरिकी कूटनीतिक प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर किया गया है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इराक में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की घोषणा उसी दिन आई है, जिस दिन इराक में सक्रिय इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने अन्य अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सॉटलॉफ (31) का सिर कलम करने का वीडियो जारी किया। इस्लामिक स्टेट ने इस वीडियो को 'अमेरिका के लिए दूसरा संदेश' नाम दिया है।
वीडियो में चेहरा ढके आतंकवादी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को चेतावनी देते हुए कहा है, "जब तक तुम्हारे मिसाइल हमारे लोगों पर हमला करते रहेंगे, हमारे चाकू तुम्हारे लोगों की गर्दन काटते रहेंगे।" वहीं, वीडियो में स्टीवन को कहते सुना जा रहा है कि वह इराक में अमेरिकी हस्तक्षेप की 'कीमत चुका' रहा है।
इस्लामिक स्टेट द्वारा अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम किए जाने की यह दूसरी घटना है। करीब दो सप्ताह पहले इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने अमेरिकी फोटो पत्रकार जेम्स फोली (40) का सिर कलम करने वाला वीडियो जारी किया था, जिसमें अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि यदि इराक में उसके हमले नहीं रुके, तो अगली बार स्टीवेन का सिर कलम किया जाएगा।
इस्लामिक स्टेट ने अब स्टीवेन का सिर कलम करने वाले वीडियो में बंधक बनाए गए ब्रिटिश नागरिक डेविड हैन्स को जान से मारने की धमकी दी है। स्टीवन अगस्त, 2013 में सीरिया में रिपोर्टिंग के दौरान लापता हो गए थे। लेकिन उनके परिवार ने इस बात को गुप्त रखा था, क्योंकि उन्हें डर था कि यह जानकारी सार्वजनिक होने पर उन्हें नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्य और अमेरिका की सरकारी एजेंसियां उन्हें पिछले साल से ही गुप्त तरीके से ढूढ़ने की कोशिश में लगी थीं।
पिछले सप्ताह स्टीवन की मां शिर्ले स्टीवेन ने एक वीडियो जारी कर इस्लामिक स्टेट के नेता अबु बाकर अल-बगदादी से अपने बेटे को नहीं मारने की अपील की थी।
यह वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका में लोगों ने राष्ट्रपति ओबामा से इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कड़ी नीति अपनाने का अनुरोध किया है। इनमें लुसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल भी शामिल हैं। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, "मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रपति ओबामा इस्लामिक स्टेट द्वारा अमेरिका के दो नगारिकों की हत्या से आहत हैं, लेकिन यह दुख एक कड़ी रणनीति का विकल्प नहीं हो सकता।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं