रूस और यूक्रेन के बाद लगातार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चर्चा हो रही है. रूस ने जिस तरह से यूक्रेन में घातक हमलें किए हैं, उसे देख हर कोई सोच रहा है कि क्या रूस परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) का भी इस्तेमाल करेगा. इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सीएनएन को बताया कि रूस यूक्रेन संघर्ष में परमाणु हथियारों का उपयोग तभी करेगा जब वह अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस करेगा.
सीएनएन के मुताबिक दिमित्री पेसकोव ने कहा, "हमारे पास घरेलू सुरक्षा की अवधारणा है, और इससे सभी वाकिफ है. पेसकोव की टिप्पणी तब आई जब एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टियन अमनपोर ने पूछा कि वो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में करेंगे. तब इसी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "अगर यह हमारे देश को कोई खतरा हुआ, तो यह हो सकता है." हालांकि इंटरव्यू (Interview) के दौरान पेसकोव ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करने से मना कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूस (Russia) के पास परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा है. इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने उन देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) का इस्तेमाल करने का संकेत दिया था, जिन्हें उन्होंने रूस के लिए खतरा माना था. मॉस्को (Moscow) ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो (NATO) सहयोगियों ने यूक्रेन को लड़ाकू जेट विमानों (Fighters Jets) की आपूर्ति की, तो यह युद्ध को बढ़ा और बढ़ा सकता है.
ये भी पढ़ें: रूस के दो सुपर शक्तिशाली बमों से दहला मारियुपोल, हजारों लोग शहर में फंसे: 10 बड़ी बातें
यूक्रेन में रूस के हमले के बारे में पूछे जाने पर पेसकोव ने कहा कि उसका अपने पड़ोसी पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उसका देश नागरिकों पर हमला नहीं कर रहा है. उनका कहना है कि हमारी सेना यूक्रेन के क्षेत्र में केवल सैन्य लक्ष्यों और सैन्य वस्तुओं को लक्षित कर रही है. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी को हुई थी, फिलहाल संघर्ष को समाप्त करने के लिए कवायदें की जा रही है, जो कि अभी तक नाकाफी साबित हुई है.
VIDEO: Petrol Diesel Rates: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए महानगरों में क्या है रेट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं