विज्ञापन

NATO की बैठक से पहले रूसी हमलों से दहला यूक्रेन, कीव में मिसाइल अटैक ट्रंप को चेतावनी है?

तुक्री में मंगलवार को NATO समिट शुरू होने वाला है जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हावी रहने की उम्मीद है. इसमें डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे.

NATO की बैठक से पहले रूसी हमलों से दहला यूक्रेन, कीव में मिसाइल अटैक ट्रंप को चेतावनी है?
Russia Ukraine war: कीव में रूस का जोरदार हमला (फाइल फोटो- एएफपी)

रूस ने सोमवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से जोरदार हमला किया. एक हफ्ते से भी कम समय में यूक्रेनी राजधानी पर यह दूसरा खतरनाक हमला है जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो चुकी है. यह हमला तुर्की में होने वाले अहम NATO समिट से एक दिन पहले हुआ, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की उम्मीद है. CNN के अनुसार, यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. हमले के दौरान तड़के सुबह कीव के बीचों बीच धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर के कम से कम दो इलाकों में आग लगने या मलबे गिरने से नुकसान की खबर है. धमाकों से कुछ देर पहले ही राजधानी में एयर रेड सायरन बजने लगे थे. यह ताजा हमला यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमीर जेलेंस्की की रविवार को दी गई उस चेतावनी के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि खुफिया जानकारी से पता चलता है कि रूस "एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है."

जेलेंस्की ने X पर लिखा, "खुफिया जानकारी एक बार फिर संकेत दे रही है कि रूसी एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं. यह पुतिन का आम तरीका है- अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद और अंकारा में NATO समिट से पहले. रूस और ज्यादा तबाही मचाना और लोगों की जान लेना चाहता है."

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला पिछले गुरुवार को कीव पर हुए उस बड़े हमले के बाद हुआ है जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए थे. यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी राजधानी पर हुआ तीसरा सबसे घातक हमला था.

नाटो समिट में रूस-यूक्रेन युद्ध पर रहेगा जोर

मंगलवार को अंकारा में शुरू होने वाले NATO समिट में रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हावी रहने की उम्मीद है. रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क इलाके में और ज्यादा जमीन पर कब्जा करने की कोशिशें तेज कर दी हैं, जो रूसी सरकार का एक अहम मकसद है. जबकि दूसरी तरफ यूक्रेन ने रूसी इलाके के अंदर अहम बुनियादी ढांचों, जैसे तेल रिफाइनरी, बंदरगाह और मिलिट्री फैक्टरी को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 4 जुलाई को फोन पर बातचीत हुई थी, जो लगभग 90 मिनट तक चली. रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद की पेशकश की.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल के लिए 18-18 घंटे इंतजार... पुतिन के रूस में कैसे हुई तेल-गैस की किल्लत? समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, NATO, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com