अमेरिका के नॉर्मन में ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में कई राउंड फायरिंग की गई. कॉलेज ने शनिवार को किए एक ट्वीट में ये बात कही. शूटर अभी तक नहीं पकड़ा गया है. ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय ने एक ट्वीट में कहा, “वान वीलेट ओवल में एक सक्रिय शूटर है. अभी तुरंत एक्शन लें. भागें, छिपें, लड़ें."
छात्रों को साउथ ओवल एरिया से बचने और सुरक्षित जगह पर शरण लेने की सलाह दी गई है. स्थानीय मीडिया द्वारा चलाए जा रहे खबरों के विजुअल्स में ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के बाहर कई पुलिस और SWAT सामरिक वाहन दिखाई दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह घटना नैशविले में एक स्कूल में हुई शूटिंग के दौरान नौ साल की दो लड़कियों, नौ साल के एक लड़के, दो शिक्षकों और एक स्कूल संरक्षक की मौत की घटना के कुछ दिनों बाद प्रकाश में आई है.
गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में स्कूल और कॉलेज की गोलीबारी खतरनाक रूप से आम है. जहां बीते कुछ सालों में फायरआर्म्स का प्रसार बढ़ा है. गन वायलेंस आर्काइव के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 129 बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई है. ये वैसी घटनाएं हैं, जिनमें चार या अधिक लोगों को गोली मारी गई या हत्या कर दी गई.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोलार क्यों चाहिए?
-- Exclusive: "धारावी के विकास से मुंबई के चेहरे में सुधार आएगा" - NDTV से बोले शरद पवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं