काहिरा:
दक्षिणी मिस्र के मेन्या प्रांत में एक वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना कल ऊपरी मिस्र के मलावी शहर में हुई।
एक सुरक्षा सू़त्र ने बताया कि पीड़ितों को मलावी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
वाहनों और सड़कों की खराब स्थिति और गाड़ी चलाने में लापरवाही बरती जाने के कारण मिस्र दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र को सड़क दुर्घटनाओं के मामले में विश्व का दसवां सबसे खराब देश करार दिया है। हालांकि उसकी स्थिति भारत, चीन और अमेरिका के बाद है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मिस्र, मिस्र में सड़क दुर्घटना, सड़क दुर्घटना, Egypt, Accident In Egypt, Road Accident