Quad Leaders Summit 2023: ऑस्ट्रेलिया 24 मई को सिडनी में क्वाड लीडर्स समिट (Quad Leaders' Summit) की मेजबानी करेगा. यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक ट्वीट में कहा, "ऑस्ट्रेलिया में सिडनी में पहली बार क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं."
बता दें क्वाड, चार देशों-भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान- का समूह है. चारों देश लोकतांत्रिक हैं और निर्बाध समुद्री व्यापार तथा सुरक्षा के साझा हित का समर्थन करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे. यह घोषणा मार्च में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई थी, जब एंथनी अल्बनीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि "भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों क्वाड के सदस्य हैं. मई में क्वाड लीडर्स समिट के लिए मुझे ऑस्ट्रेलिया में आमंत्रित करने के लिए मैं पीएम अल्बनीज को धन्यवाद देता हूं. मैंने उन्हें सितंबर में जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आमंत्रित किया है.
प्रधानमंत्री मोदी कई मौकों पर इस बात पर जोर डाल चुके हैं कि क्वाड वैश्विक भलाई की ताकत है और इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करते हुए क्षेत्र का विकास करना है.
इस वर्ष क्वाड पार्टनर्स G20 (भारत), G7 (जापान), और APEC (US) की मेजबानी के माध्यम से इंडो-पैसिफिक में एक मजबूत नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 2024 के US इलेक्शन से पहले जो बाइडेन को पूरे करने हैं ये 5 अधूरे काम
भारतीय एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी समर्थक मनप्रीत को फिलीपींस में गिरफ्तार
Video : सूडान में फंसे 121 भारतीयों का दूसरा जत्था सूडान पोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं