खालिस्तान समर्थक अर्श डल्ला के करीबी मानें जा रहे मनप्रीत को फिलीपींस पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मनप्रीत को जल्द ही डिपोर्ट करके भारत लाया जाएगा. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मनप्रीत खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा हुआ है. मनप्रीत के भारत आते ही NIA उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करेगी. मनप्रीत फिलीपींस में बैठकर अर्श डल्ला का सारा ऑपरेशन संभाल रहा था. मिल रही जानकारी के अनुसार मनप्रीत के इशारे पर पंजाब में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. पुलिस से बचने के लिए मनप्रीत बीते लंबे समय से फिलीपींस में रह रहा था. भारत ने इंटरपोल,सेंट्रल एजेंसी और इंटरनेशनल एजेंसी की मदद से मनप्रीत को गिरफ्तार कवाया है. मनप्रीत को अगले कुछ दिनों में फिलीपींस से भारत लाया जा सकता है.
कुछ दिन पहले अमृतपाल भी हुआ था गिरफ्तार
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी जब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने आत्मसमर्पण किया था. आत्मसमर्पण किए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. पुलिस अमृतपाल की बीते करीब डेढ़ महीने से तलाश कर रही थी. अमृतपाल से पहले उसके कई साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमृतपाल से IB और रॉ करेगी पूछताछ
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद अब देश की प्रमुख एजेंसियां उससे पूछताछ करने की तैयारी में है. मिल रही जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिटिकल विंग (RAW) जल्द ही अमृतपाल से पूछताछ कर सकती है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अमृतपाल को डिब्रूगढ़ की जेल में एक अलग सेल में रखा गया है. इसी जेल में अमृतपाल के कुछ अन्य साथियों को भी रखा गया है. अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल से आईबी, रॉ समेत देश की कई एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं. इस पूछताछ के दौरान उन लोगों को मिलने वाली फंडिंग और उनके समर्थकों के बारे में भी सवाल पूछा जा सकता है.
जेल की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी
उन्होंने ने बताया कि असम पुलिस को डिब्रूगढ़ जेल समेत आसपास की सुरक्षा को और पुख्ता करने को कहा गया है. साथ ही जेल में कैदियों से मिलने आने वाले लोगों की भी सही से जांच करने और उनका ब्योरा रखने के निर्देश दिए गए हैं. इन सबके अलावा अगर जरूरत महसूस हुई तो सीएपीएफ के जवानों की भी तैनाती की जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं