विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

पुतिन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल के आरोप ‘कल्पनाएं’ हैं

रूस पर खासतौर पर डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव अभियान दल के साथ संपर्क के जरिए अमेरिकी चुनाव में दखल देने का आरोप है.

Also Read in
पुतिन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल के आरोप ‘कल्पनाएं’ हैं
(फाइल फोटो)
दानांग: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल के आरोप ‘कल्पनाएं’ हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के महत्व को कमतर करने की कोशिश है. रूस पर खासतौर पर डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव अभियान दल के साथ संपर्क के जरिए अमेरिकी चुनाव में दखल देने का आरोप है. ट्रम्प प्रशासन इन दावों को लेकर विवादों में रहा है कि रूस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता को व्हाइट हाउस में पहुंचाने में मदद की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कई पूर्व सहयोगी रूस सरकार के साथ कथित सहयोग के लिए अमेरिकी जांच के घेरे में हैं.

रूसी राष्ट्रपति ने वियतनाम में चल रहे एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘अमेरिका में तथाकथित रूसी डोजियर होने की सभी बातें वहां जारी घरेलू राजनीतिक संघर्ष की एक अभिव्यक्ति है.’

यह भी पढ़ें : मैक्रों और पुतिन ने सीरियाई संकट पर चर्चा की

यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रम्प के चुनाव अभियान दल के सदस्यों एवं रूसियों के बीच संपर्क को लेकर चल रही जांच की जानकारी है, पुतिन ने कहा, ‘यकीनन, मुझे पता है.’

VIDEO : भारत दौरे पर पुतिन​


इन रूसियों में पुतिन की रिश्तेदार होने का दावा करने वाली महिला शामिल है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘प्रशासन या कुछ अधिकारियों के साथ मेरे रिश्तेदारों के किसी तरह के संपर्क को लेकर बात करें तो मुझे शुक्रवार को ही (रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री) पेस्कोव से इसकी जानकारी मिली.’ उन्होंने कहा, ‘मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता. मुझे लगता है कि ये एक तरह से कल्पनाएं हैं.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russian President Vladimir Putin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com