विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2015

प्रिंस हैरी 10 सालों तक काम करने के बाद जून में छोड़ेंगे सैन्य सेवा

लंदन : प्रिंस हैरी ने घोषणा की है कि वह जून में सैन्य सेवा छोड़ देंगे। उन्होंने 10 वर्ष तक ब्रिटेन की सेना में अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान अफगानिस्तान में दो बार युद्ध में मोर्चा संभाला।

30-वर्षीय प्रिंस हैरी ने कहा कि जून में सैन्य सेवा छोड़ने का निर्णय लेना वास्तव में मुश्किल था, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह अब जीवन का नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं।

शाही परिवार की गतिविधियों में रुचि लेने वाले लोगों को उनका निर्णय हैरान कर देगा, क्योंकि सेना में शामिल होना प्रिंस का सपना था और वह अपने सैन्य जीवन से काफी संतुष्ट प्रतीत होते थे। हैरी को अप्रैल और मई में चार सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स में भेजा जाएगा, जिसके बाद वह अपनी सैन्य सेवा समाप्त कर देंगे।

उनके आधिकारिक आवास केंसिंग्टन पैलेस से जारी एक बयान में कहा गया है, मैं भविष्य के विकल्पों पर विचार कर रहा हूं और मैं संभावनाओं को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रिंस हैरी, राजकुमार हैरी, ब्रिटिश शाही परिवार, ब्रिटिश सेना, Prince Harry, British Royal Family, British Army