विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

पाकिस्तान ने 8 लाख Porn Website को किया गया ब्लॉक, इसलिए लिया गया फैसला

चाइल्ड प्रोनोग्रॉफी पर अपनी रिपोर्ट देते हुए बताया कि देश में आठ लाख पोर्न साइट ब्लॉक की जा चुकी हैं जिनमें से 2384 चाइल्ड प्रोनोग्राफी साइट शामिल हैं.

पाकिस्तान ने 8 लाख Porn Website को किया गया ब्लॉक, इसलिए लिया गया फैसला
पाकिस्तान में 8 लाख पोर्न साइट ब्लॉक
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में सीनेट की एक समिति को बताया गया कि देश में आठ लाख अश्लील वेबसाइट बंद की जा चुकी हैं और देश में कुल मिलाकर पोर्न साइट देखने वालों की संख्या में कमी आई है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के चेयरमैन सेवानिवृत्त मेजर जनरल आमिर अजीम बाजवा ने सीनेट की सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मामलों की स्थाई समिति को यह जानकारी दी.

उन्होंने चाइल्ड प्रोनोग्रॉफी पर अपनी रिपोर्ट देते हुए बताया कि देश में आठ लाख पोर्न साइट ब्लॉक की जा चुकी हैं जिनमें से 2384 चाइल्ड प्रोनोग्राफी साइट शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यहां तक कि गूगल ने भी पूछा है कि देश में इन साइट में कमी कैसे आई है. हमने उन्हें बताया कि हमने इसे आठ लाख ऐसी साइट को ब्लॉक कर हासिल किया है और यह मुहिम पूरे जोर से अभी जारी है.

पहली बार फ्लाइट से जा रही थी महिला, प्लेन में जाने के लिए किया कुछ ऐसा, Video देख लोग बोले - BAN करो इसे

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बच्चों से संबद्ध अश्लील सामग्री पर रोक के लिए लगातार इंटरपोल से संपर्क बनाए हुए है. बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान में अश्लील सामग्री को अपलोड करने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) और प्राक्सी के जरिए इसे देश में अभी देखा जा रहा है. पीटीए अब तक ऐसे 11 हजार प्रॉक्सी को ब्लॉक कर चुका है. वीपीएन की निगरानी के लिए भी नए तरीकों पर काम चल रहा है.

भ्रष्टाचार के आरोप में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी गिरफ्तार

इनपुट-आईएएनएस

VIDEO: पाकिस्तान ने खोला एयरस्पेस, भारतीय एयरलाइन ऑपरेटरों को मिलेगी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Porn Site, Porn Site Pakistan, Child Pornography, Pornography In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com